रामलीला मैदान से संसद की ओर बढ़ा किसान मार्च, क्या सरकार मानेगी मांगें?
कर्ज माफी समेत कई अन्य मांगों को लेकर आज हजारों की तादाद में किसान संसद भवन को घेरेंगे. रामलीला मैदान से किसानों का ये मार्च शुरू हो गया है. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में कई जगह ट्रैफिक रूट को भी बदला गया है. आपको बता दें कि किसानों के साथ इस आंदोलन में डॉक्टर , वकील, पूर्व सैनिक, पेशेवर और छात्रों सहित समाज के तमाम वर्गों के लोग भी शामिल हैं. गुरुवार से ही ये किसान रामलीला मैदान में डटे हुए थे. रामलीला मैदान में डटे थे किसान देश के विभिन्न भागों से दिल्ली के प्रवेश मार्गों पर एकत्र होकर आंदोलनकारियों का रामलीला मैदान तक पैदल और वाहनों से पहुंचने का सिलसिला गुरुवार देर शाम तक जारी रहा. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले लगभग 200 किसान संगठनों, राजनीतिक दलों और अन्य समाजिक संगठनों से किसानों की मांग का समर्थन करते हुये आंदोलन में भागीदारी की है. 25 किमी. की यात्रा कर पहुंचे किसान समिति के महासचिव अवीक शाहा और स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव की अगुवाई में दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बिजवासन से सुबह शुरू हुई किसान मुक्ति यात्रा लगभग 25 किमी की...