भीड़भाड़ रोकने के लिए ताजमहल समेत सभी स्मारक बंद करने का सुझाव, आगरा में छह लोग संक्रमित

आगरा. कोरोनावायरस की बढ़ती दहशत के बीच आगरा के मेयर नवीन जैन ने प्रशासन से ताजमहल व जिले के अन्य स्मारकों को तब तक के लिए बंद करने की मांग की है, जब तक वायरस पर नियंत्रण नहीं हो जाता। उन्होंने कहा- ताजमहल व अन्य स्मारकों पर रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ में संक्रमण फैलने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने भी भीड़ से बचने का सुझाव दिया है

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के 7 रोगी सामने आए हैं। इनमें से छह आगरा के जूता कारोबारी परिवार के हैं। उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। इस परिवार के रिश्तेदार जिस होटल में रुके थे, वहां के 3 कर्मचारी भी संदिग्ध हैं, उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ऐसे में आगरा के लोग कोरोनावायरस को लेकर दहशत में हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने तमाम लोगों की जांच की है, जिसमें सबकुछ सामान्य मिला है।

होली मिलन समारोह रद्द

मेयर नवीन जैन ने चीन में बने रंगों और गुलाल से परहेज करने की भी सलाह दी है। उन्होंने शहर के पालीवाल पार्क में होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द करने की सूचना भी दी है। आगरा के मेयर नवीन जैन अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

24 घंटे में आठ रोगी सामने आए

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के संदिग्ध आठ रोगी बीते 24 घंटे के भीतर सामने आए हैं। इनमें लखनऊ में दो, मेरठ में तीन और अलीगढ़ के दो और बागपत का एक मरीज है। वहीं, हाल ही में ईरान से गाजियाबाद लौटा शख्स कोरोनावायरस से पॉजिटव पाया गया है। उसका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है।

आगरा. कोरोनावायरस की बढ़ती दहशत के बीच आगरा के मेयर नवीन जैन ने प्रशासन से ताजमहल व जिले के अन्य स्मारकों को तब तक के लिए बंद करने की मांग की है, जब तक वायरस पर नियंत्रण नहीं हो जाता। उन्होंने कहा- ताजमहल व अन्य स्मारकों पर रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ में संक्रमण फैलने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने भी भीड़ से बचने का सुझाव दिया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के 7 रोगी सामने आए हैं। इनमें से छह आगरा के जूता कारोबारी परिवार के हैं। उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। इस परिवार के रिश्तेदार जिस होटल में रुके थे, वहां के 3 कर्मचारी भी संदिग्ध हैं, उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ऐसे में आगरा के लोग कोरोनावायरस को लेकर दहशत में हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने तमाम लोगों की जांच की है, जिसमें सबकुछ सामान्य मिला है।

होली मिलन समारोह रद्द

मेयर नवीन जैन ने चीन में बने रंगों और गुलाल से परहेज करने की भी सलाह दी है। उन्होंने शहर के पालीवाल पार्क में होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द करने की सूचना भी दी है। आगरा के मेयर नवीन जैन अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

习近平到访浙江力推复工 全球需求仍陷停滞

澳门连续12天无新增新冠肺炎确诊病例 无死亡个案

水利部:承担农村供水工程建设任务县复工率近90%